Kavita on Teachers Day!
शिक्षक दिवस पर कविता-
कर्ज है उनका हम पर अक्षर अक्षर
मार दिया जिसने वो दानव, था कभी जो निरक्षर
बना जिससे, कोई अल्पज्ञ तो कोई सर्वज्ञ
पर छांया में इनकी रहा न कोई अज्ञ॥
अज है जिनका पद, महानता है जिनकी अगम्य
गर है इनका आशीश, होती न कोई मंजिल दुर्गम्य
कागज़ पे नहीं उभरेगा, अनिर्वचनीय है इनका स्वभाव
अलौकिक कहो या कहो ईश्वर, है इनमें तो हरइक भाव
असंख्य शब्द न कर सके वर्णन, ऎसी है अद्भूत इनकी छवि
मिलता है जिनसे ज्ञान का प्रकाश, केह दो भले ही उन्हें ज्ञान-रवि
कहे कोई शिक्षक या कहे गुरू, किन्तु इनका धर्म एक है
सत्-सत् प्रणाम करता हूँ उन्हें, जिनके परिणाम अनेक है॥
शिक्षको (गुरूओ) के सम्मान में कविता...लेखक: अश्विन गोयल
Comments